ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने भारत को सातवां ओलंपिक कोटा दिलाया

ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने भारत को सातवां ओलंपिक कोटा दिलाया

ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने भारत को सातवां ओलंपिक कोटा दिलाया
Modified Date: August 24, 2023 / 09:08 pm IST
Published Date: August 24, 2023 9:08 pm IST

बाकू, 24 अगस्त ( भाषा ) भारत की ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ विश्व कप में बृहस्पतिवार को पांचवें स्थान पर रहकर देश को पेरिस ओलंपिक के लिये सातवां कोटा दिलाया ।

देश के शीर्ष खेल प्रशासकों में रहे पूर्व शॉटगन निशानेबाज रणधीर सिंह की बेटी राजेश्वरी ने दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों के बीच फाइनल में जगह बनाई लेकिन पदक से चूक गई ।

वह महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली शगुन चौधरी के बाद दूसरी भारतीय बनी ।

फाइनल में वह 30 शॉट में 19 अंक ही हासिल कर सकी ।

पांचों क्वालीफिकेशन दौर में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके 125 में से 120 अंक लेकर छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी ।

भारत की मनीषा कीर और प्रीति रजक क्रमश: 23वें और 58वें स्थान पर रहीं ।

भारत की महिला ट्रैप टीम 344 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रही जिसमें राजेश्वरी, प्रीति और मनीषा शामिल थे ।

इटली ने 354 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि आस्ट्रेलिया को रजत और चीन को कांस्य पदक मिला ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में