त्वेशा ने लय हासिल की, तीन शॉट की बढ़त बनायी

त्वेशा ने लय हासिल की, तीन शॉट की बढ़त बनायी

त्वेशा ने लय हासिल की, तीन शॉट की बढ़त बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 18, 2021 12:17 pm IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) त्वेशा मलिक ने फिर से लय हासिल करके हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां चार अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया और शीर्ष स्थान हासिल किया।

त्वेशा ने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था और अब उनका कुल स्कोर तीन अंडर 137 है। उन्होंने कल तक शीर्ष पर रही जाह्नवी बख्शी (71) पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है। जाह्नवी ने दूसरे दौर में 71 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर इवन पार 140 है।

त्वेशा और जाह्नवी के बाद रिदिमा दिलावरी (71) तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। एमेच्योर अवनी प्रशांत ने पार 70 का कार्ड खेला और वह चौथे स्थान पर हैं।

अमनदीप द्राल ने केवल बर्डी बनायी लेकिन इस बीच चार बोगी और एक डबल बोगी की। इस दौर में 75 का स्कोर बनाने से वह संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गयी। हिताशी बख्शी भी पांचवें स्थान पर हैं।

एमेच्योर कीर्ति चौहान सातवें जबकि सेहर अटवाल और वाणी कपूर संयुक्त आठवें स्थान पर हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में