नीदरलैंड में त्वेसा संयुक्त 40वें और दीक्षा 59वें स्थान पर
नीदरलैंड में त्वेसा संयुक्त 40वें और दीक्षा 59वें स्थान पर
अर्नहेम ( नीदरलैंड), तीन जुलाई ( भाषा ) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक शुरूआत में कई बोगी लगाने के बाद फॉर्म में लौटी और चार बोगी के साथ बिग ग्रीन एग कप में संयुक्त 40वें स्थान पर पहुंच गई ।
दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त 46वें स्थान पर थी और अब 54 होल के बाद छह पायदान ऊपर पहुंच गई है ।
भारत की दीक्षा डागर संयुक्त 59वें स्थान पर है जिन्होंने 74 का स्कोर किया ।
आस्ट्रेलिया की स्टेफानी काइरियाकू और फिनलैंड की साना नूटिनेन ने बढत बना ली है ।
भाषा
मोना नमिता
नमिता

Facebook


