त्वेसा मलिक इटैलियन ओपन में संयुक्त 10वें स्थान पर रहीं

त्वेसा मलिक इटैलियन ओपन में संयुक्त 10वें स्थान पर रहीं

त्वेसा मलिक इटैलियन ओपन में संयुक्त 10वें स्थान पर रहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 30, 2021 4:46 pm IST

पिडमोंट (इटली), 30 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक आखिरी दौर में एक ओवर 73 के कार्ड के साथ यहां लेडिज इटैलियन ओपन में संयुक्त 10वें स्थान पर रही।

पहले दो होल में बर्डी करने के बाद त्वेसा अच्छी स्थिति में थी लेकिन फिर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर खिसक गयी। इस साल वह पहली बार शीर्ष 10 में रही है। उनका कुल स्कोर तीन अंडर का रहा।

पहले दौर में दो ओवर 74 का स्कोर करने वाली त्वेसा ने दूसरे दौर के आखिरी नौ होल में छह बोगी लगाकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जतायी थी। लेडिज यूरोपीय टूर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त छठा स्थान रहा है।

प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय में दीक्षा डागर (72) तीन ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर रही।

आस्था मदान (77-80) कट हासिल नहीं कर सकी थी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में