त्वेसा ने मैड्रिड लेडीज ओपन में कट में प्रवेश किया

त्वेसा ने मैड्रिड लेडीज ओपन में कट में प्रवेश किया

त्वेसा ने मैड्रिड लेडीज ओपन में कट में प्रवेश किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 7, 2022 10:33 am IST

मैड्रिड, सात मई ( भाषा ) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने कठिन हालात में बैक नाइन पर दो बर्डी लगाते हुए मैड्रिड लेडीज ओपन में कट में प्रवेश कर लिया ।

इस साल लय हासिल करने की कोशिश में जुटी त्वेसा ने एक अंडर 71 स्कोर किया और वह संयुक्त 56वें स्थान पर है ।

भारत की वाणी कपूर और अमनदीप द्राल कट में प्रवेश से चूक गए । वाणी एक शॉट से चूक गई जबकि 64 खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश किया ।

फिनलैंड की टिया कोइविस्तो ने एक स्ट्रोक की बढत बना ली है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में