त्वेसा मैड्रिड लेडीज ओपन में 49वें पायदान पर रही

त्वेसा मैड्रिड लेडीज ओपन में 49वें पायदान पर रही

त्वेसा मैड्रिड लेडीज ओपन में 49वें पायदान पर रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: May 8, 2022 9:00 pm IST

मैड्रिड, आठ मई (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक पार 72 के कार्ड के साथ कम्यूनिडाड डी मैड्रिड लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर रही।

त्वेसा ने 73-71-73-72 के कार्ड के साथ कुल एक ओवर 289 का स्कोर किया।  उन्होंने आखिरी दिन सभी होल में पार स्कोर बनाया।

भारत की दो अन्य खिलाड़ी वाणी कपूर और अमनदीप द्राल कट हासिल करने में विफल रही थी। 

स्पेन की अना पेलाइज ने आखिरी दौर में 66 का कार्ड खेला और रिकॉर्ड 23 अंडर के कुल स्कोर साथ खिताब अपने नाम किया।

भाषा आनन्द आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में