यू मुंबा टीटी ने दबंग दिल्ली टीटीसी को हराकर पहली जीत दर्ज की
यू मुंबा टीटी ने दबंग दिल्ली टीटीसी को हराकर पहली जीत दर्ज की
पणजी, 15 जुलाई (भाषा) अनुषा कुटुम्बले ने रोमांचक ‘गोल्डन प्वाइंट’ फिनिश में अपना संयम बनाए रखा और मौजूदा चैंपियन यू मुंबा को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सत्र सात की पहली जीत दिलाई।
यू मुंबा ने बुधवार को यहां अब तक अजेय रही दबंग दिल्ली टीटीसी पर 8-7 से रोमांचक जीत हासिल की।
मुकाबले का फैसला महिलाओं के आखिरी एकल मैच से हुआ जिसमें यू मुंबा की जीत पक्की करने के लिए अनुषा को सिर्फ एक गेम जीतने की जरूरत थी।
हालांकि दिल्ली की अनुभवी स्पेनिश खिलाड़ी मारिया शियाओ ने आसानी से हार नहीं मानी। उन्होंने चार मैच प्वाइंट बचाकर पहला गेम जीता और फिर दूसरा गेम जीतकर स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में अनुषा ने तनावपूर्ण ‘गोल्डन प्वाइंट’ फिनिश में अपना संयम बनाए रखा और यू मुंबा को सत्र की पहली जीत दिलाई।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


