अमेरिका के 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन

Ads

अमेरिका के 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 10:05 PM IST

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) भारतीय टीम के 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप मैच में 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बना लिए।

भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक और मोहम्मद सिराज ने 18 रन देकर दो विकेट झटके।

इससे पहले मेजबान टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की नाबाद पारी से नौ विकेट पर 161 रन ही बना पाई थी।

सिराज दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया जबकि अर्शदीप सिंह (11 रन देकर एक विकेट) ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर आउट कर दिया जिससे अमेरिका की टीम चौथे ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई।

भाषा नमिता

नमिता