कोलंबो, 15 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को बताया कि श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी नाव को जब्त कर लिया गया है।
श्रीलंका के उत्तर मध्य नौसैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि उसने सोमवार को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय नौकाओं के एक समूह को देखा और उन्हें खदेड़ने के लिए कर्मियों को तैनात किया।
बयान में कहा गया, ‘‘नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया, जो श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।’’
नौसेना के अनुसार, इस वर्ष अब तक श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 नौकाओं को पकड़ा गया है और 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इससे पहले 11 अप्रैल को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी नौकाएं जब्त की गई थीं।
दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं और उन्हें वहां गिरफ्तार कर लिया जाता है।
भाषा शोभना माधव
माधव