आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिये उसामा मीर पाक टीम से बाहर, हारिस की वापसी

Ads

आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिये उसामा मीर पाक टीम से बाहर, हारिस की वापसी

  •  
  • Publish Date - May 2, 2024 / 02:12 PM IST,
    Updated On - May 2, 2024 / 02:12 PM IST

लाहौर, दो मई ( भाषा ) पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखलाओं के लिये लेग स्पिनर उसामा मीर को टीम में जगह नहीं दी है जबकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई है ।

चयनकर्ता मोहम्मद युसूफ, अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान की विश्व कप टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के आधार पर चुनी जायेगी ।

आयरलैंड में तीन मैचों की श्रृंखला 10 मई से और इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला 22 मई से शुरू होगी ।

रज्जाक ने कहा कि लेग स्पिनर उसामा को इसलिये बाहर किया गया है क्योंकि पाकिस्तानी टीम में शादाब खान और अबरार अहमद पहले ही से हैं ।

पाकिस्तानी टीम :

बाबर आजम (कप्तान ), मोहम्मद रिजवान, आजम खान, सईम अयूब, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, इरफान खान नियाजी, अबरार अहमद, हसन अली, हारिस रऊफ , शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, नसीम शाह, शादाब खान, उस्मान खान, अब्बास अफरीदी और आगा अली सलमान ।

भाषा मोना

मोना