यूटीटी: कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुम्बा को हराया

यूटीटी: कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुम्बा को हराया

यूटीटी: कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुम्बा को हराया
Modified Date: July 21, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:35 pm IST

पणजी, 21 जुलाई (भाषा) एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा टीटी को 8-7 से हराकर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सातवें सत्र के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

हार के बावजूद यू मुम्बा टीटी ने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। उसके बेहतर गेम अंतर और अनुकूल समीकरणों ने उसे कोलकाता थंडर ब्लेड्स तथा अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के साथ नॉकआउट दौर में पहुंचा दिया।

कोलकाता की युवा खिलाड़ी तनीशा कोटेचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्ना हर्सी को टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया।

निर्णायक मुकाबले के आखिरी गेम में जेंग जियान ने धैर्य और संयम का परिचय देते हुए जीत हासिल की और कोलकाता को रोमांचक मुकाबले में बढ़त दिला दी।

इस नतीजे के साथ दोनों टीमों ने लीग चरण के अंतिम दो मुकाबलों से पहले ही नॉकआउट दौर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब प्रतियोगिता में केवल एक सेमीफाइनल स्थान के लिए जंग बाकी रह गई है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में