यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप: विवान और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 खिताब

यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप: विवान और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 खिताब

यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग चैंपियनशिप: विवान और दिव्यांशी ने जीते अंडर-17 खिताब
Modified Date: August 21, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: August 21, 2026 9:43 pm IST

कानुपर, 21 अगस्त (भाषा) गुजरात के विवान दवे ने कर्नाटक के अथर्व नवरंगे को पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में युवा बालक वर्ग (अंडर-17) का खिताब अपने नाम किया जबकि महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन को 3-1 से हराकर युवा बालिका वर्ग का खिताब जीता।

नवरंगे ने पहला गेम जीता, लेकिन विवान ने लगातार दो गेम अपने नाम कर बढ़त बनाई। नवरंगे ने चौथा गेम 11-9 से जीतकर मुकाबला बराबर किया, लेकिन निर्णायक गेम में विवान ने 11-4 से जीत दर्ज की।

बालिका अंडर-17 फाइनल में दिव्यांशी ने तमिलनाडु की अनन्या मुरलीधरन को 3-1 से हराया। दिव्यांशी ने पहला गेम जीता, जबकि अनन्या ने दूसरा गेम जीतकर बराबरी की। तीसरे गेम में दिव्यांशी ने 12-10 की करीबी जीत हासिल की और चौथे गेम में 11-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल के साथ अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में