वालाडोलिड ने ला लीगा में अलावेस को 3-2 से हराया

वालाडोलिड ने ला लीगा में अलावेस को 3-2 से हराया

वालाडोलिड ने ला लीगा में अलावेस को 3-2 से हराया
Modified Date: October 19, 2024 / 10:22 am IST
Published Date: October 19, 2024 10:22 am IST

मैड्रिड, 19 अक्टूबर (एपी) रीयाल वालाडोलिड ने दूसरे हाफ में चार मिनट के अंदर दो गोल की मदद को शुक्रवार को यहां ला लीगा  फुटबॉल मैच में अलावेस के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।

स्पेन की शीर्ष घरेलू लीग में मौजूदा सत्र में यह टीम की दूसरी जीत है।  वालाडोलिड  10 मैचों में आठ अंक के साथ तालिका में 18वें स्थान पर पहुंच गया।

अलावेस 10 मैचों में 10 अंकों के साथ उससे चार स्थान ऊपर है।

टोनी मार्टिनेज ने मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर अपने घरेलू मैदान पर अलावेस को बढ़त दिला दी। मामादोउ सयेला ने इसके 11 मिनट के बाद पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

वालाडोलिड ने दूसरे हाफ में चार मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। सेलिम अमल्लाह ने 72 मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जिसके बाद अनुर मोहम्मद तुहामी ने सयेला की मदद से गोल कर टीम का दबदबा बना दिया।

किके गार्सा ने आखिरी क्षणों में गोल कर अलावेस की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन इससे सिर्फ हार का अंतर ही कम हुआ।

एपी आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में