इंडियन वेल्स , आठ मार्च ( एपी ) पिछले छह महीने में पहली बार टूर पर खेल रही अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स बीएनपी परीबस ओपन के पहले दौर में क्वालीफायर नाओ हिबिनो से 6 . 2, 3 . 6, 0 . 6 से हार गई ।
पिछले साल अगस्त में अमेरिकी ओपन के पहले दौर में हारने के बाद वीनस पहली बार खेल रही थी । एक समय दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही वीपस अब शीर्ष 450 में भी नहीं है । उन्होंने आखिरी ग्रैंडस्लैम 2008 विम्बलडन जीता था ।
हिबिनो का सामना अब 17वीं वरीयता प्राप्त वेरोनिका कुदेरमेतोवा से होगा ।
अन्य मुकाबलों में तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका ने क्वालीफायर सारा ईरानी को 6 . 3, 6 . 1 से हराया ।
पुरूष वर्ग में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टान वावरिंका को 63वीं रैंकिंग वाले थॉमस मचाक ने 7 . 6, 4 . 6, 6 . 2 से हराया ।
रफेल नडाल ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है ।
एपी मोना
मोना