हुर्काज उलटफेर के शिकार, ऑगर-अलियासिमे मार्च के बाद पहली बार लगातार दो मैच जीते

हुर्काज उलटफेर के शिकार, ऑगर-अलियासिमे मार्च के बाद पहली बार लगातार दो मैच जीते

हुर्काज उलटफेर के शिकार, ऑगर-अलियासिमे मार्च के बाद पहली बार लगातार दो मैच जीते
Modified Date: October 18, 2023 / 05:42 pm IST
Published Date: October 18, 2023 5:42 pm IST

तोक्यो, 18 अक्टूबर (एपी) शंघाई मास्टर्स के विजेता हुबर्ट हुर्काज को यहां जापान ओपन टेनिस के शुरूआती दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा तो वहीं फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे मार्च के बाद पहली बार लगातार दो जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

हुर्काज को विश्व रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज  झांग झिझेन से 3-6, 6-4, 7-6 से हराया। झांग 11वीं रैंकिंग वाले हुर्काज के खिलाफ 10 ऐस लगाते हुए शंघाई में मिली अपनी हार का बदला लिया।

कनाडा के 23 साल के ऑगर अलियासिमे ने सेबास्टियन ऑफनेर को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।

इस साल मार्च के बाद पहली बार लगातार दो जीत दर्ज करने वाले ऑगर अलियासिमे अगले दौर में अमेरिका के क्वालीफायर मार्कोस गिरोन का सामना करेंगे। गिरोन ने एक और उलटफेर करते हुए आठवीं रैंकिंग वाले कैस्पर रुड को 6-3, 6-4 से हराया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अमेरिका के साथी खिलाड़ी मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2 से हराया। वह 12वीं रैंकिंग वाले पॉल बेन शेल्टन या जॉर्डन थॉम्पसन से खेलेंगे।

एपी आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में