विक्टर लाई की नजर विश्व नंबर एक स्थान पर

विक्टर लाई की नजर विश्व नंबर एक स्थान पर

विक्टर लाई की नजर विश्व नंबर एक स्थान पर
Modified Date: August 20, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:43 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) विक्टर लाई का लक्ष्य दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना है लेकिन कनाडा के इस शटलर को यह भी अच्छी तरह से मालूम है कि शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं है।

यह 21 वर्षीय खिलाड़ी साल की शुरुआत में 22वें स्थान पर था लेकिन अब वह सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

लाई ने बृहस्पतिवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से मेरा लक्ष्य विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बनना है। अभी मैं सातवें नंबर पर हूं और मुझे इसके लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए हैं और वे इतनी आसानी से अपना स्थान नहीं छोड़ेंगे। अब जब अलवी (फरहान), आयुष (शेट्टी), पनीचाफोन (तेरारत्सकुल) और एलेक्स लैनियर जैसे कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, तो उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में