एशियाई कुश्ती के दूसरे दिन विकास ने भारत को कांस्य दिलाया

एशियाई कुश्ती के दूसरे दिन विकास ने भारत को कांस्य दिलाया

एशियाई कुश्ती के दूसरे दिन विकास ने भारत को कांस्य दिलाया
Modified Date: April 10, 2023 / 10:05 pm IST
Published Date: April 10, 2023 10:05 pm IST

अस्ताना, 10 अप्रैल ( भाषा ) विकास ने 72 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में चीन के जेन तान को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 8 . 0 से हराकर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को तीसरा कांस्य पदक दिलाया ।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुमित (60 किलो ) और रोहित दहिया (82 किलो ) कांस्य पदक से चूक गए लेकिन विकास को अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में महज एक मिनट और 41 सेकंड लगे ।

सुमित को जापान के मेइता कवाना ने 14 . 6 से हराया जबकि दहिया को ईरान के अलीरजा अजीजखून एम ने 5 . 1 से मात दी ।

भारत के नरिंदर चीमा ( 97 किलो ) को मेजबान देश के ओल्जास सिरलिबी ने 4 . 1 से हराया ।

भारत ने पहले दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में