Gwalior BTech Student Suicide: बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, मरने से पहले सहेली को भेजा ये मैसेज, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट
Gwalior BTech Student Suicide: बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, मरने से पहले सहेली को भेजा ये मैसेज, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट
Gwalior BTech Student Suicide: बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, मरने से पहले सहेली को भेजा ये मैसेज, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट /image: IBC24 File
- ग्वालियर के हॉस्टल में BTech द्वितीय वर्ष की छात्रा मृत मिली
- घटना से पहले छात्रा ने अपनी सहेली को "Bye" संदेश भेजा था
- कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच जारी
ग्वालियर। Gwalior BTech Student Suicide: ग्वालियर में बीटेक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के कमरे से दो।पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने परिवार से माफी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड से पहले सहेली को भेजा मैसेज
Gwalior BTech Student Suicide दअरसल, मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय राधिका तोमर के रूप में हुई है। राधिका रीवा की रहने वाली थी और ग्वालियर के MITS कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह गोला का मंदिर थाना इलाके में स्थित एडी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कल मंगलवार रात राधिका ने अपनी सहेली के व्हाट्सएप पर अचानक बाय मैसेज किया। सहेली को अनहोनी का शक हुआ। उसने लगातार कॉल किए लेकिन राधिका ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सहेली ने तुरंत हॉस्टल की वार्डन को सूचना दी। वार्डन जब राधिका के कमरे पर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो राधिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची।
कॉपी में लिखा मिला सुसाइड नोट
Gwalior BTech Student Suicide पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक कॉपी में लिखा सुसाइड नोट मिला। नोट में छात्रा ने कुछ परेशानियों का जिक्र करते हुए मां, बहन और परिवार से माफी मांगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुसाइड नोट। “अगस्त 2026 मेरी मृत्यु का दिन… मुझे खेद है 10 मेरे असली प्यार पतंग हाय. मुझे लगता है कि मैं किसी के लिए भी सामान्य नहीं थी, लेकिन कोई बात नहीं”
थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों को रीवा में सूचना दे दी गई है, वे ग्वालियर आ रहे हैं। छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों के लिए परिजनों और हॉस्टल की छात्राओं से पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी आफत की बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें Weather Report, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook


