मैच से पहले विराट कोहली का डॉग लव

मैच से पहले विराट कोहली का डॉग लव

मैच से पहले विराट कोहली का डॉग लव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: November 25, 2017 10:12 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जानवरों के प्रति प्यार अकसर ही देखा गया है. श्रीलंका के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले उन्होंने सिक्यूरिटी डॉग के साथ समय बिताया। दरअसल,  दूसरे दिन के खेल की शुरूआत से पहले जब कप्तान कोहली मैदान पर प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे.तब वह सिक्योरिटी डॉग को देखकर रुक गए और उसके साथ मस्ती करने लगे. कभी वह डॉग के साथ हाथ मिला रहे थे तो कभी उसके बालों पर हाथ फेरते नजर आए. इस दौरान बीसीसीआई ने उनकी कुछ तस्वीरें और फोटोस शेयर की है.

 

बता दें कि विराट ने कुछ दिन पहले 15 नेत्रहीन कुत्तों को गोद लिया था, जिसकी जानकारी खुद बंगलुरु स्थित चार्लीज़ एनिमल रेस्क्यु सेंटर ने दी थी.इनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी डॉग लव देखा गया है.

 


लेखक के बारे में