विराट ने उठाया खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा

विराट ने उठाया खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा

विराट ने उठाया खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 28, 2017 11:42 am IST

विराट कोहली हमेशा टीम वर्क को प्राथमिकता देते हैं उनके  हाथ जब से टीम इंडिया की कमान आई है, तब से क्रिकेट और टीम से जुड़े कोई न कोई नया मुद्दा लेकर वो सामने आ ही जाते हैं ।  अब विराट ने क्रिकेट में बिजी शेडूयल के बाद खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा उठाया है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने वाली है.

मैच से पहले विराट कोहली का डॉग लव

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि कोहली ने बोर्ड को होने वाली कमाई में खिलाड़ियों को ज्यादा हिस्सेदारी की मांग की है। हालांकि इस साल टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों की सालाना कमाई दोगुना हो गई है यानि कि खिलाड़ियों की सालाना कमाई 3 लाख डॉलर तक पहुंच गई है. 

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि टीम के खिलाड़ी अपनी सैलरी में बढ़ौतरी चाहते हैं और वो यह मुद्दा कप्तान कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री के सामने उठा चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर ये तीनों बीसीसीआई के एडमिनिस्ट्रेटर  विनोद राय से मिलकर बातचीत करेंगे। विनोद राय ने कहा कि हमने खिलाड़ियों के करार में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ हमने बातचीत की है और दिल्ली टेस्ट से पहले एक बार फिर बात करेंगे।


लेखक के बारे में