विश्वनाथ, सचिन एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
विश्वनाथ, सचिन एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
उलानबटोर (मंगोलिया), एक अप्रैल (भाषा) भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप के तीसरे दिन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जब विश्व कप पदक विजेता सचिन सिवाच और विश्वनाथ सुरेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।
सचिन ने मंगोलिया के बुयांदालाइ बायारखू को 60 किलोवर्ग में 4 . 1 से हराया । अब उनका सामना चीनी ताइपै के चेंग वेइ ली से होगा ।
वहीं विश्वनाथ ने किर्गीस्तान के बेकजात एरजेशोव को 5 . 0 से मात दी । अब वह मौजूदा विश्व चैम्पियन कजाखस्तान के संजार ताशकेन्बे से खेलेंगे ।
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


