न्यूजीलैंड में ‘डबल-हेडर’ के लिये दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

Ads

न्यूजीलैंड में ‘डबल-हेडर’ के लिये दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

वेलिंगटन, पांच मार्च (भाषा) वेलिंगटन में कोविड-19 संबंधित पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां न्यूजीलैंड के अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय और इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड महिला टीम के अंतिम मैच के लिये दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने देश में कोविड-19 लॉकडाउन की नयी पाबंदियों की घोषणा की थी।

वेलिंगटन को सतर्कता प्रणाली में दूसरे स्तर में रखा गया था जिसमें खेल प्रतिस्पर्धाओं को दर्शकों के बिना ही आयोजित करने की अनुमति थी। लेकिन अब इनमें ढील दी गयी है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘वेलिंगटन के सतर्कता के स्तर में ढील देने का मतलब है कि दर्शक अब रविवार को स्काई स्टेडियम में अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय डबल-हेडर मुकाबले देख सकते हैं। ’’

न्यूजीलैंड पुरूष टीम के आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय और न्यूजीलैंड महिला टीम के इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले को इस हफ्ते के शुरू में ‘लाजिस्टिकल’ कारणों से तौरंगा से हटा दिया गया था। बुधवार को मैचों को आकलैंड से वेलिंगटन में शिफ्ट कर दिया था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द