विश्वनाथ और चंद्रिका अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे

विश्वनाथ और चंद्रिका अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे

विश्वनाथ और चंद्रिका अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे
Modified Date: July 1, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: July 1, 2026 4:28 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) मौजूदा एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा) शुक्रवार से जकार्ता में शुरू हो रही अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने दोनों आयु वर्गों के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम चुनी है। यह चैंपियनशिप भारत के युवा मुक्केबाजों के लिए एशिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों के खिलाफ खुद को परखने का एक अहम मंच होगी।

पुरुषों के अंडर-23 वर्ग में विश्वनाथ (50 किग्रा) के अलावा गंगा (55 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) को जगह मिली है।

टीम में आर्यन मलिक (80 किग्रा), रॉकी चौधरी (85 किग्रा), हेमंत सांगवान (90 किग्रा) और इशान कटारिया (90 किग्रा से अधिक) भी शामिल हैं।

महिलाओं की अंडर-23 टीम की अगुवाई निधि (48 किग्रा) और तनु (51 किग्रा) करेंगी जबकि निशा (54 किग्रा) और प्राची (57 किग्रा) टीम की अन्य मुख्य खिलाड़ी हैं।

टीम को निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (80 किग्रा से अधिक) की मौजूदगी से और मजबूती मिलेगी।

अंडर-19 वर्ग में चंद्रिका लड़कियों की टीम की अगुवाई करेंगी जिसमें गुंजन (48 किग्रा), चिरोम जॉयश्री देवी (54 किग्रा) और प्राची (57 किग्रा) जैसी प्रतिभाशाली मुक्केबाज शामिल हैं।

लड़कों की अंडर-19 टीम में लैरेनलाकपम अंबेडकर मैतेई (50 किग्रा), आदित्य (55 किग्रा) और सिकंदर (60 किग्रा) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम अभी राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनिंग कर रही है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में