सचिन ने किया अपने बचपन को याद ,रोड में खेला बच्चों के साथ क्रिकेट

Ads

सचिन ने किया अपने बचपन को याद ,रोड में खेला बच्चों के साथ क्रिकेट

  •  
  • Publish Date - April 17, 2018 / 07:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

सचिन तेंदुलकर कल देर रात बांद्रा इलाके से निकल रहे थे तभी उन्होंने देखा की कुछ बच्चे मेट्रो का जिस जगह काम चल रहा है वहां क्रिकेट खेल रहे हैं जिसे देखकर वे अपने आपको क्रिकेट खेलने से रोक नहीं पाए। और उन्होंने अपनी कार किनारे करवाई और चले गए अपने बचपन के दिन में लौट कर और उन्होंने वहां जमकर बच्चो के साथ क्रिकेट खेला .

 

सचिन को रोड में खेलता देख मुंबई वासियों को थोड़ी देर तो यकीन ही नहीं हो रहा था। रास्ते से गुजरने वाले लोग अपनी कार रोक रोक कर सचिन को आवाज दे रहे थे। लेकिन सचिन थे कि अपनी मस्ती में मस्त वो बच्चों से उनके क्रिकेट प्रेम और भविष्य के बारे में ही बात कर रहे थे।

web team IBC24