IND vs ZIM: कप्तान केएल राहुल ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम का असली हीरो, सीरीज में बनाई बढ़त
IND vs ZIM: कप्तान केएल राहुल ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम का असली हीरो, सीरीज में बनाई बढ़त, Team india captain KL Rahul
Team india captain KL Rahul
हरारे। IND vs ZIM Match : छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का शीर्षक्रम भले ही लड़खड़ा गया हो लेकिन कप्तान के एल राहुल ने कहा कि उनकी टीम नर्वस नहीं थी । भारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला जीत ली ।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा नेता, विरोध में जमकर हुई नारेबाजी, जानिए क्या है वजह
जीत के लिये 162 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने चार विकेट 97 रन पर गंवा दिये थे लेकिन संजू सैमसन ने 39 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को 24 . 2 ओवर बाकी रहते जीत दिलाई । राहुल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमारी बल्लेबाजी में गहराई है और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका मिलना अच्छा रहा । हम नर्वस नहीं थे ।’’
यह भी पढ़ेंः रेलवे ने कैंसिल की 115 ट्रेनें, इस दिन रद्द रहेंगी गाड़ियां, यह देखें पूरी लिस्ट
IND vs ZIM Match : उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास अच्छे गेंदबाज है और बांग्लादेश में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी । वे लंबे और मजबूत कद काठी के हैं । बतौर बल्लेबाज हमारे लिये चुनौती अच्छी थी लेकिन हमारी बल्लेबाजी में गहराई है तो चिंता की बात नहीं थी ।’’
IND vs ZIM Match : राहुल पारी की शुरूआत करने शिखर धवन के साथ उतरे लेकिन एक रन बनाकर आउट हो गए । उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम में बदलाव काम नहीं आया । मैं कुछ रन बनाना चाहता था लेकिन बना नहीं सका । उम्मीद है कि अगले मैच में रन बनेंगे ।’’
और भी है बड़ी खबरें…

Facebook


