वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया
Modified Date: February 19, 2026 / 02:31 pm IST
Published Date: February 19, 2026 2:31 pm IST

कोलकाता, 19 फरवरी (भाषा) वेस्टइंडीज ने गुरुवार को यहां टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में इटली को 42 रन से हराकर लीग चरण के अपने चारों मैच में जीत हासिल करके सुपर आठ में जगह बनाई।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अनुकूल दिख रही पिच पर इटली के स्पिनरों के सामने खुलकर नहीं खेल पाए और उसकी टीम कप्तान शाई होप (46 गेंद पर 75 रन) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 165 रन ही बना पाई।

इसके जवाब में इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में