वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला जीती
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला जीती
किंग्स्टन (जमैका), 15 जून (एपी) शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दो गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम कर ली।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सभी विकेट गंवाकर निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए। उसकी तरफ से दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाकर जीत हासिल की।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने 33 रन देकर पांच विकेट लिए तथा उन्हें मैच और श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
रदरफोर्ड 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। जेसन होल्डर ने अंतिम ओवर से पहले तीन छक्के जड़े। वह पांच गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। रोवमैन पावेल ने 33 और शिमरोन हेटमायर ने 32 रन का योगदान दिया।
एपी
पंत
पंत

Facebook


