श्रीलंका के विशाल स्कोर के सामने वेस्टइंडीज को शुरू में लगा झटका
श्रीलंका के विशाल स्कोर के सामने वेस्टइंडीज को शुरू में लगा झटका
नॉर्थ साउंड, पांच जुलाई (एपी) सोनल दिनुशा (92) और कुसल मेंडिस (69) ने शनिवार को छठे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की, जिससे श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 549 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 58 रन बनाए थे और वह अब भी श्रीलंका से 491 रन पीछे है। उसने जल्द ही सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (17) का विकेट गंवा दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय जॉन कैंपबेल 31 और कैवेम हॉज छह रन पर खेल रहे थे।
वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट एक पारी और 217 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में बढ़त बना रखी है।
दिनुशा और मेंडिस ने लाहिरू उदरा और कामिंदु मेंडिस द्वारा रखी गई नींव को आगे बढ़ाया, जिनकी रिकॉर्ड 215 रन की साझेदारी ने पहले दिन के खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को पांच विकेट पर 338 रन तक पहुंचाया था। उदरा ने 188 और कामिंदु ने 84 रन बनाए।
एपी
पंत
पंत

Facebook


