Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Today 2026 : आमिर खान की तीसरी शादी का इंतजार खत्म! दो तलाक के बाद आज इस हसीना को बनाएंगे हमसफर,सिर्फ इन लोगों को मिला न्योता

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज मुंबई में गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनकी तीसरी शादी होगी और समारोह में केवल परिवार के सदस्य व करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Today 2026 : आमिर खान की तीसरी शादी का इंतजार खत्म! दो तलाक के बाद आज इस हसीना को बनाएंगे हमसफर,सिर्फ इन लोगों को मिला न्योता

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Today 2026 / Image Source : x

Modified Date: July 5, 2026 / 08:00 am IST
Published Date: July 5, 2026 8:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।
  • 2025 में आमिर ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था।
  • शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है।

मुंबई : Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Today 2026 :  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज मुंबई में गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर खान अपनी जिंदगी में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आमिर ने इस खबर की पुष्टि की थी। आमिर बताया था की उनकी शादी एक निजी समारोह में होगी, जिसमें केवल परिवार के लोग और दोस्त शामिल होंगे।

1986 में हुई थी पहली शादी

आमिर खान की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान हैं। साल 2002 में रीना और आमिर अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा आजाद खान है। साल 2021 में आमिर और किरण का भी सेपरेशन हो गया था।

2025 में गौरी का दिया थे परिचय

दो शादियों के बाद अब आमिर खान आज गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। आमिर ने वर्ष 2025 में अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रचार के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.