MP Weather Update Heavy Rainfall Alert : अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! प्रदेश के आधे हिस्से में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट, अचानक मौसम विभाग ने जारी की ये बड़ी चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

MP Weather Update Heavy Rainfall Alert : अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! प्रदेश के आधे हिस्से में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट, अचानक मौसम विभाग ने जारी की ये बड़ी चेतावनी

MP Weather Update Heavy Rainfall Alert / Image Credit : ai

Modified Date: July 5, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: July 5, 2026 8:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • MP के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी।
  • 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित।
  • इंदौर में इस सीजन में अब तक 12 इंच बारिश दर्ज।

भोपाल : MP Weather Update Heavy Rainfall Alert :  मध्य प्रदेश में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के आधे से अधिक हिस्से में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस मानसून की सबसे ज्यादा मार भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में देखने को मिल सकती है।

20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Indore Bhopal Rain Orange Alert IMD Forecast मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई इलाकों में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विशेष रूप से इंदौर और मालवा-निमाड़ क्षेत्र के नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, खरगोन, देवास, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में तेज बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।

जानें इंदौर का मौसम

Malwa Nimar Rain Forecast Next 24 Hours लगातार हो रही इस बारिश के चलते इंदौर शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। शहर का तापमान लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आंकड़ों की बात करें तो इस सीजन में अब तक अकेले इंदौर में ही 12 इंच पानी बरस चुका है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.