विनेश को चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ डब्ल्यूएफआई उच्चतम न्यायालय में
विनेश को चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ डब्ल्यूएफआई उच्चतम न्यायालय में
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है ।
न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ शुक्रवार को महासंघ की याचिका पर सुनवाई करेगी ।
22 मई को उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने विनेश को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देते हुए कहा था कि डब्ल्यूएफआई की चयन नीति भेदभावपूर्ण थी क्योंकि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली उनके जैसी दिग्गज खिलाड़ी पर विचार करने का उसमें कोई अधिकारी नहीं था ।
उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल की महासंघ द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी । इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ का एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी मौजूद होगा ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


