विलियम्स के गोल से एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरू एफसी को हराया

विलियम्स के गोल से एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरू एफसी को हराया

विलियम्स के गोल से एटीके मोहन बागान ने बेंगलुरू एफसी को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 21, 2020 4:47 pm IST

मडगांव, 21 दिसंबर (भाषा) डेविड विलियम्स के गोल से एटीके मोहन बागान ने सोमवार को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया के विलियम्स ने मैच का एकमात्र गोल 33वें मिनट में दागा। इस जीत से एटीके मोहन बागान के मुंबई सिटी के समान सात मैचों में 16 अंक हो गए हैं। मुंबई की टीम हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है।

बेंगलुरू की टीम ने पिछड़ने के बाद बराबरी का गोल दागने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन एटीके मोहन बागान के डिफेंस को भेदने में टीम नाकाम रही।

बेंगलुरू एफसी की सात मैचों में यह पहली हार है और टीम तीसरे स्थान पर चल रही है। टीम के 12 अंक हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में