विंबलडन चैंपियन वोंद्रोसोवा ने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन में जीत के साथ की

विंबलडन चैंपियन वोंद्रोसोवा ने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन में जीत के साथ की

विंबलडन चैंपियन वोंद्रोसोवा ने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन में जीत के साथ की
Modified Date: June 18, 2024 / 12:53 pm IST
Published Date: June 18, 2024 12:53 pm IST

बर्लिन, 18 जून (एपी) विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर रेबेका मसारोवा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की।

पांचवीं वरीय वोंद्रोसोवा ने रेबेका को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

वोंद्रोसोवा ने तीन बार रेबेका की सर्विस तोड़ी और फोरहैंड विनर लगाकर जीत हासिल की। चेक गणराज्य की वोंद्रोसोवा ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में भी स्पेन की इस खिलाड़ी को हराया था।

वोंद्रोसोवा दूसरे दौर में अन्ना केलिन्सकाया से भिड़ेंगी।

पिछले साल वोंद्रोसोवा विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली गैरवरीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने फाइनल में 2022 की उप विजेता ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से हराया था।

एपी सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में