विंबलडन ने इस साल के टूर्नामेंट के लिए छह कोर्ट पर वीडियो रिव्यू की सुविधा शुरू की

विंबलडन ने इस साल के टूर्नामेंट के लिए छह कोर्ट पर वीडियो रिव्यू की सुविधा शुरू की

विंबलडन ने इस साल के टूर्नामेंट के लिए छह कोर्ट पर वीडियो रिव्यू की सुविधा शुरू की
Modified Date: March 21, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: March 21, 2026 4:33 pm IST

लंदन, 21 मार्च (एपी) ऑल इंग्लैंड क्लब ने शनिवार को घोषणा की कि विंबलडन इस साल के टूर्नामेंट में पहली बार वीडियो समीक्षा (रिव्यू) तकनीक का इस्तेमाल करेगा।

सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में यह तकनीक सेंटर कोर्ट, नंबर एक कोर्ट (क्लब का दूसरा सबसे बड़ा कोर्ट) और चार अन्य कोर्ट पर उपलब्ध होगी।

खिलाड़ियों को चेयर अंपायर द्वारा दिए गए कुछ खास फैसलों जैसे ‘डबल बाउंस’ का रिव्यू करने की अनुमति होगी।

वीडियो रिव्यू ने 2023 अमेरिकी ओपन में ग्रैंड स्लैम टेनिस में अपनी शुरुआत की थी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी इस तकनीक का इस्तेमाल करता है।

खिलाड़ियों के लिए रिव्यू की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी।

वीडियो रिव्यू हालांकि गेंदों को ‘इन’ या ‘आउट’ घोषित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक लाइन-कॉलिंग से अलग है।

पिछले साल विंबलडन ने लाइन जजों की जगह इलेक्ट्रॉनिक लाइन-कॉलिंग का इस्तेमाल शुरू किया था, हालांकि इसमें कुछ दिक्कतें भी आई थीं।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में