महिला एशियाई कप : चीन ने ताइवान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला एशियाई कप : चीन ने ताइवान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला एशियाई कप : चीन ने ताइवान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
Modified Date: March 14, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: March 14, 2026 2:51 pm IST

पर्थ, 14 मार्च (एपी) मौजूदा चैंपियन चीन ने शनिवार को ताइवान को 2-0 से हराकर 2027 विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के साथ महिला एशियाई कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

चीन और ताइवान के बीच भू-राजनीतिक तनाव है और दोनों के बीच 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद अतिरिक्त समय के तीसरे ही मिनट में शाओ जिकिन ने गोल करके मैच का पहला गोल किया और फिर आखिर में एक आत्मघाती गोल से चीन का दूसरा गोल हुआ।

वहीं शुक्रवार को हुए मुकाबले में सैम केर ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने उत्तर कोरिया को 2-1 से हराकर विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली।

दक्षिण कोरिया शनिवार को एक अन्य क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा जबकि रविवार को जापान का सामना फिलीपींस से होगा।

महिला एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम स्वत: ही अगले साल ब्राजील में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एपी नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में