लंदन, 28 जून (भाषा) भारत ने महिला टी20 विश्व कप के बेहद महत्वपूर्ण मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट पर 170 रन बनाये ।
स्मृति मंधाना ने 37 गेंद में 38 और शेफाली वर्मा ने 26 गेंद में 34 रन की पारी खेली । जेमिमा रौड्रिग्स 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गई जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद में 56 रन बनाये ।
दक्षिण अफ्रीका की बांग्लादेश पर जीत के कारण भारत के लिये यह मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये उसे हर हालत में जीतना होगा ।
भाषा मोना
मोना