भारत पिकलबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

Ads

भारत पिकलबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 10:39 PM IST

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) भारत ने वियतनाम के दा नांग में पिकलबॉल विश्व कप के दूसरे दिन लगातार मुकाबलों में चीन और फिलीपींस को हराकर टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनिश फ्रोलियन, अमन पटेल, पर्ल अमलसाडिवाला, नाओमी अमलसाडिवाला, आलिया इब्राहिम और मिहिका यादव की भारतीय टीम ने राउंड 32 के मुकाबले में चीन को 4-0 से हराया।

अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना मजबूत अमेरिकी टीम से होगा।

पर्ल अमलसाडिवाला और मिहिका यादव ने पहले मुकाबले को 21-19 से जीतकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद हर्ष मेहता और अर्जुन सिंह ने भारत के खाते में एक और अंक जोड़ा।

तीसरी मुकाबले में हर्ष मेहता और पर्ल अमलसाडिवाला ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। इसके बाद अर्जुन सिंह और मिहिका यादव ने भी अपना मुकाबला जीतकर चीन के खिलाफ भारत की 4-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

राउंड 16 में भारत ने फिलीपींस को 4-1 से हराया। पर्ल और मिहिका की महिला युगल जोड़ी ने एक बार फिर जीत के साथ भारत को पहला अंक दिलाया। हालांकि, पुरुष युगल जोड़ी को दूसरे मुकाबले में कड़ी टक्कर के बाद 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद लगातार दो मिश्रित युगल मुकाबले भारत के पक्ष में रहे और टीम ने 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। फिर आलिया इब्राहिम ने अपने मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को 21-12 से हराकर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

भाषा नमिता पंत

पंत