ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, विराट कोहली ने छोड़ा टीम का साथ!

Ads

ODI World Cup 2023: विराट कोहली को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़ निजी कारणों से मुंबई लौट गए हैं।

  •  
  • Publish Date - October 2, 2023 / 01:46 PM IST,
    Updated On - October 2, 2023 / 01:46 PM IST

Celebrity Brand Ranking Report

नई दिल्ली : ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, टीम इंडिया अपने अगले मैच में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। ये मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़ निजी कारणों से मुंबई लौट गए हैं। बता दें टीम इंडिया को नीदरलैंड के खिलाफ ये वॉर्म अप मैच 3 अक्टूबर को खेलना है।

यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival Sale: इस दिन से शुरु हो रहा अमेजन का धमाकेदार सेल, मिलेगी 89% तक छूट 

विराट कोहली ने अचानक लिया ये चौकाने वाला फैसला

ODI World Cup 2023: रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने टीम मैनजेमेंट से अनुमति लेने के बाद गुवाहाटी से मुंबई के लिए उड़ान भरी और उनके सोमवार को अपने साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। वहीं, टीम इंडिया रविवार शाम एक विशेष फ्लाइट के जरिए चार घंटे की यात्रा करके गुवाहाटी से तिरुवनंतपुरम पहुंची। कोहली ने पर्सनल इमरजेंसी की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट से छुट्टी ली है। कोहली सोमवार शाम तक टीम से जुड़ते हैं तो वह शायद मैच का हिस्सा होंगे।

तिरुवनंतपुरम में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत अभी तक अभ्यास में मैदान पर नहीं उतरा है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। वहीं, Weathercom के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पूरे मैच के दौरान बारिश की 90% संभावना है और बादल भी छाए रहने की संभावना है। ऐसे में इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें : Jara Hatke News: चारा के साथ महिला का मंगलसूत्र खा गई भैंस! कैसे निकाला बाहर जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

ODI World Cup 2023: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर।

वर्ल्ड कप के लिए भारत का शेड्यूल

भारत vs ऑस्ट्रेलिया: रविवार, 8 अक्टूबर – चेन्नई
भारत vs अफगानिस्तान: बुधवार, 11 अक्टूबर – दिल्ली
भारत vs पाकिस्तान: रविवार, 14 अक्टूबर – अहमदाबाद
भारत vs बांग्लादेश: गुरुवार, 19 अक्टूबर – पुणे
भारत vs न्यूजीलैंड: रविवार, 22 अक्टूबर – धर्मशाला
भारत vs इंग्लैंड: रविवार, 29 अक्टूबर – लखनऊ
भारत vs श्रीलंका: गुरुवार, 2 नवंबर – मुंबई
भारत vs साउथ अफ्रीका: रविवार, 5 नवंबर – कोलकाता
भारत vs नीदरलैंड: शनिवार, 11 नवंबर – बेंगलुरु

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp