विश्व नंबर तीन फ्लीटवुड ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ में खिताब का बचाव करेंगे
विश्व नंबर तीन फ्लीटवुड ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ में खिताब का बचाव करेंगे
नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) विश्व रैंकिग में तीसरे पायदान पर काबिज टॉमी फ्लीटवुड 15 से 18 अक्टूबर तक दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित होने वाली ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप’ में अपने खिताब का बचाव करने के लिए वापसी करेंगे।
पिछले साल इस आयोजन के शुरुआती सत्र में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को पछाड़कर फ्लीटवुड ने ‘डीपी वर्ल्ड टूर’ पर अपना आठवां खिताब जीता था। वह अब एक बार फिर 40,00,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
फ्लीटवुड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले सत्र में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में मेरा सप्ताह अविश्वसनीय रहा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में रहने के कई फायदे हैं, लोगों की गर्मजोशी, शहर का माहौल, खाना और इतने चुनौतीपूर्ण और रणनीतिक कोर्स पर खेलने का अनुभव।’’
फ्लीटवुड ने कहा, ‘‘ वह जीत मेरे लिए इस लिए भी खास थी क्योंकि मेरी जीत का जश्न मनाने के लिए मेरा परिवार वहां मौजूद था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में इतने शानदार खिलाड़ियों के बीच खेलना मेरे लिए खुशी की बात थी और मैं अक्टूबर (2026) में भी ऐसा ही करने के लिए उत्सुक हूं।’’
यह चैम्पियनशिप 2026 ‘रेस टू दुबई’ के नौ टूर्नामेंटों में से आठवां आयोजन होगा।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


