यामल की चेतावनी, सेमीफाइनल में स्पेन से डरकर रहे फ्रांस
यामल की चेतावनी, सेमीफाइनल में स्पेन से डरकर रहे फ्रांस
इंगलवुड (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) स्पेन के युवा स्ट्राइकर लामिन यामल ने फ्रांस के खिलाफ मंगलवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल से पहले शाब्दिक जंग शुरू करते हुए अपने कट्टर प्रतिद्वंदी से कहा है कि वह उनकी टीम से डरकर रहे।
स्पेन ने शुक्रवार को बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा।
यामल ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर फ्रांस को किसी से डरना चाहिए, तो वह हमारी टीम होनी चाहिए। हमने पहले भी उन्हें बड़ी प्रतियोगिताओं में बाहर का रास्ता दिखाया है।’’
स्पेन ने 2024 यूरोपीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था। उसने पिछले साल नेशंस लीग में भी उसे पराजित किया था। यामल तब इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।
बेल्जियम के खिलाफ मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए यामल ने कहा, ‘‘हम किसी से नहीं डरते। यह स्पष्ट है कि यह मुकाबला दो दिग्गज टीमों के बीच होगा। मेरे लिए उनकी सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। देखते हैं आगे क्या होता है।’’
स्पेन और फ्रांस ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। स्पेन ने अभी तक केवल एक गोल खाया है जबकि फ्रांस ने अपने छह विश्व कप मैचों में 16 गोल दागे हैं।
फ्रांस पिछले दो विश्व कप फाइनल में पहुंचा है और 2018 में उसने खिताब जीता था। स्पेन केवल एक बार 2010 में विश्व कप फाइनल में पहुंचा है जब वह चैंपियन बना था। स्पेन हालांकि मार्च 2023 से लगातार 37 प्रतिस्पर्धी मैचों में अजेय रहा है।
एपी
पंत
पंत

Facebook


