आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर में हारे युकी, कोई भारतीय एकल मुख्य ड्रॉ में नहीं

Ads

आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर में हारे युकी, कोई भारतीय एकल मुख्य ड्रॉ में नहीं

  •  
  • Publish Date - January 13, 2022 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मेलबर्न, 13 जनवरी ( भाषा ) भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी को आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक ने सीधे सेटों में हराया यानी अब एकल मुख्य ड्रॉ में कोई भारतीय नहीं होगा ।

भांबरी दूसरे दौर में 1 . 6, 3 . 6 से हार गए ।

माचाक आठ नवंबर 2021 को कैरियर की सर्वोच्च 131वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे ।युगल में उनकी रैंकिंग 470 थी ।

भारत के रामकुमार रामानाथन पहले दौर में हार गए थे जबकि महिला एकल में अंकिता रैना को उक्रेन की लेसिया सुरेंको ने सिर्फ 50 मिनट में 6 . 1, 6 . 0 से हराया ।

भाषा मोना

मोना