Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Viral Video | Photo Credit: AI
उज्जैन: Ujjain Viral Video मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ हैवानियत किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के बाल को काटकर उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ujjain Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना झारड़ा थाना क्षेत्र के अररिया वेणा गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला लव मैरिज की थी। प्रेम विवाह के बाद उनके ससुराल पक्ष वालों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला ने परिवार से संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों उनके साथ मारपीट की और फिर उन्हें जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।
बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला। जिसके बाद उनके साथ मारपीट की। फिर पहले तो उसके बाल काटे गए, फिर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जिसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। फिर पुलिस तुरंत पहुंचकर महिला को थाने लाया गया। जिसके बाद महिला का शिकायत दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की और भी पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उज्जैन-महिला से हैवानियत, बाल काटकर जूतों की माला पहनाई#MadhyaPradesh | #MPNews | #CrimeNews | Madhya Pradesh | MP News | Crime News | @MPPoliceDeptt https://t.co/KaChPov04U
— IBC24 News (@IBC24News) July 2, 2026