ZIM vs OMAN Match Highlights: विश्वकप में जिम्बाब्वे की ओमान के खिलाफ शानदार जीत.. महज 14वें ओवर में हासिल किया लक्ष्य, देखें ScoreCard

Zimbabwe vs Oman Match Highlights: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे मुजरबानी और नगारवा ने सही साबित किया। मुजरबानी ने शुरुआती दो ओवर में तीन विकेट लिए, जबकि नगारवा ने भी एक सफलता दिलाई।

ZIM vs OMAN Match Highlights: विश्वकप में जिम्बाब्वे की ओमान के खिलाफ शानदार जीत.. महज 14वें ओवर में हासिल किया लक्ष्य, देखें ScoreCard

Zimbabwe vs Oman Match Highlights || Image- ESPN File

Modified Date: February 9, 2026 / 07:59 pm IST
Published Date: February 9, 2026 7:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे की आठ विकेट से जीत
  • मुजरबानी ने झटके तीन विकेट
  • बेनेट की नाबाद 48 रन पारी

कोलंबो: ब्लेसिंग मुजरबानी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और ब्रायन बेनेट की 36 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को ओमान को 45 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। (Zimbabwe vs Oman Match Highlights) ओमान को 103 रन पर समेटने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की।

ब्रैंड इवांस ने झटके 3 विकेट

मुजरबानी ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके और ओमान के शीर्ष क्रम को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्हें रिचर्ड नगारवा (चार ओवर में 17 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला। ब्रैंड इवांस ने भी 3.5 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। ओमान की टीम 27 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी और बेहद कम स्कोर पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा था।

विनायक शुक्ला (21 गेंद में 28 रन), सूफियान महमूद (39 गेंद में 25 रन) और नदीम खान (18 गेंद में 20 रन) की पारियों से ओमान 100 रन के पार पहुंच सका। विनायक और महमूद ने छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला, जबकि नदीम ने आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाकर स्कोर को 103 रन तक पहुंचाया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सका।

ब्रेंडन टेलर रिटायर्ड हर्ट

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत की। (Zimbabwe vs Oman Match Highlights) तादिवांशे मारुमनी ने 11 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन महमूद की गेंद पर वसीम अली ने उनका कैच लपक लिया। महमूद ने उसी ओवर में डियोन मायर्स को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद बेनेट और ब्रेंडन टेलर (30 गेंद में 31 रन, रिटायर्ड हर्ट) ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

22 वर्षीय बेनेट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इससे पहले घरेलू मैदान पर तीन अर्धशतक और एक शतक लगाकर जिम्बाब्वे को विश्व कप में जगह दिलाई थी। अनुभवी टेलर ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को 13.3 ओवर में ही जीत दिला दी। जिम्बाब्वे की टीम पिछले टी20 विश्व कप में बाहर रहने के बाद इस टूर्नामेंट में खुद को साबित करने उतरी है।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे मुजरबानी और नगारवा ने सही साबित किया। मुजरबानी ने शुरुआती दो ओवर में तीन विकेट लिए, जबकि नगारवा ने भी एक सफलता दिलाई। चार ओवर में ओमान का स्कोर चार विकेट पर 17 रन था। रजा ने वसीम अली (3) को बोल्ड कर 27 रन पर पांचवां विकेट गिराया। (Zimbabwe vs Oman Match Highlights) बाद में नगारवा ने विनायक को टेलर के हाथों कैच कराया और इवांस ने महमूद को आउट किया। नदीम ने अंत में कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

यहाँ Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown