जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच चुका है जबकि जिम्बाब्वे खिताब की दौड़ से बाहर है।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव करते हुए क्वेन मफाका, एनरिच नोर्किया और जॉर्ज लिंडे को एकादश में शामिल किया है।
जिम्बाब्वे को रिचर्ड नगारवा की सेवाएं नहीं मिलेगी। वह चोट के कारण एकादश से बाहर है।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


