जोहेब को ‘टीम कल्याण संबंधी मुद्दों’ के कारण यूएई टीम से हटाया गया, हैदर चुने गए

जोहेब को ‘टीम कल्याण संबंधी मुद्दों’ के कारण यूएई टीम से हटाया गया, हैदर चुने गए

जोहेब को ‘टीम कल्याण संबंधी मुद्दों’ के कारण यूएई टीम से हटाया गया, हैदर चुने गए
Modified Date: February 11, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: February 11, 2026 8:05 pm IST

दुबई, 11 फरवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने टी20 विश्व कप के लिए मोहम्मद जोहेब के स्थान पर हैदर शाह को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

आईसीसी की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसके कारण को विस्तार से बताए बिना कहा, ‘‘16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैदर को तब नामित किया गया जब जोहेब को खिलाड़ी की मानसिक स्वास्थ्य और टीम कल्याण संबंधी मुद्दों के कारण टीम से हटाया गया। ’’

किसी खिलाड़ी को बदलने के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी जरूरी होती है तभी खिलाड़ी को आधिकारिक रूप से टीम में जोड़ा जा सकता है।

तकनीकी समिति में वसीम खान, गौरव सक्सेना हेमांग अमीन और शॉन पोलाक शामिल हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में