Kangana on Chirag Romance Rumors: ‘चिराग से रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे होते’.. BJP की फायर ब्रांड सांसद कंगना ने खोले ऐसे राज जो कर देंगे हैरान, खुद भी सुनें

Kangana on Chirag Romance Rumors: कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा सिर्फ दोस्ती है

Kangana on Chirag Romance Rumors: ‘चिराग से रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे होते’.. BJP की फायर ब्रांड सांसद कंगना ने खोले ऐसे राज जो कर देंगे हैरान, खुद भी सुनें

Kanagna on Chirag Romance Rumors || Image- Social Mewdia File

Modified Date: April 17, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: April 17, 2026 12:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कंगना ने चिराग संग अफवाहों को बताया पूरी तरह गलत
  • मजाक में कहा, रोमांस होता तो अब तक बच्चे होते
  • दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता होने की पुष्टि

नई दिल्ली: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत अपने साथी और पॉलिटिशियन चिराग पासवान के साथ अपने संबंधों को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी है। (Kanagna on Chirag Romance Rumors) न्यूज एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि चिराग ने 10 साल पहले उनके साथ एक फिल्म की थी।

साथ दिखाई देने के बाद शुरू हुई थी चर्चा

गौरतलब है कि, 2024 में संसद के बाहर दिल्ली में उन्हें एक साथ हल्के-फुल्के पल बिताते हुए देखे जाने के बाद से अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, कंगना ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। 39 वर्षीय सांसद कंगना ने मजाक में कहा कि, “अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते।”

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अफवाहों का जवाब देते हुए कहा कि चिराग उनके दोस्त हैं, इसलिए उनके बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिराग ने 10 साल पहले उनके साथ एक फिल्म की थी। उन्होंने आगे बताया कि अगर वह रोमांटिक रिश्ता चाहतीं तो अब तक हो चुका होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने ज़ोर देकर कहा कि यह महज़ एक दोस्ताना रिश्ता है, जैसा कि आप अपने ही सेक्टर के किसी व्यक्ति के साथ महसूस करते हैं। कंगना ने आगे कहा, “मुझे उनके साथ बहुत अच्छा लगता है।”

बता दें कि, कंगना भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं, जबकि चिराग खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के केंद्रीय मंत्री हैं और बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। (Kanagna on Chirag Romance Rumors) दोनों ने 2011 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ मिले ना मिले हम’ में अभिनय किया था। जिससे चिराग ने फिल्मों में पदार्पण किया था।

महिला आरक्षण बिल पर क्या कहा कंगना ने?

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चल रही बहस के बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इसका समर्थन किया है। गुरुवार को कंगना ने संसद में एक जोशीला भाषण दिया। अपने इस स्पीच में उन्होंने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के एक मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार समाज में महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कंगना ने कहा, “हमारे पास बॉलीवुड की एक बहुत लोकप्रिय फिल्म है जिसका नाम है ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’। फिल्म में एक मशहूर डायलॉग है, ‘जा सिमरन, जी ले अपनी जिंदगी’। (Kanagna on Chirag Romance Rumors) आज हमारी सरकार ने हमसे कहा है कि सारे पिंजरे टूट गए हैं, सारी दीवारें गिरा दी गई हैं, ‘जाओ बेटियों, जी लो अपनी जिंदगी'”

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown