उत्तर प्रदेश के शामली में 1.1 किलोग्राम स्मैक जब्त, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में 1.1 किलोग्राम स्मैक जब्त, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में 1.1 किलोग्राम स्मैक जब्त, दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 25, 2021 2:20 pm IST

मुजफ्फरनगर, 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 1.10 करोड़ रुपये कीमत की 1.1 किलोग्राम स्मैक जब्त की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि पुलिस ने अचानक एक कार की जांच की तो उसे कार में मादक पदार्थ स्मैक की खेप मिली। पुलिस के मुताबिक स्मैक की यह खेप बरेली से लाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में जावेद और मुबारिक नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मेहरबान और परवेज नामक दो लोग फरार हो गए।

पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में