आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,728 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,728 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,728 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 12, 2020 3:01 pm IST

अमरावती, 12 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 8,49,705 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 1,728 नए मामले सामने आए हैं।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई है। महामारी ने राज्य में अभी तक 6,837 लोगों की जान ली है।

एक दिन में संक्रमण से 1,777 लोगों के मुक्त होने के बाद राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 8,22,011 हो गई है। राज्य में फिलहाल 20,857 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 89,40,488 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में