भाजपा महिला पार्षद की भूख हड़ताल को 10 पार्षदों का मिला समर्थन, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग पर 7 दिनोंं से अनशन जारी

भाजपा महिला पार्षद की भूख हड़ताल को 10 पार्षदों का मिला समर्थन, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग पर 7 दिनोंं से अनशन जारी

भाजपा महिला पार्षद की भूख हड़ताल को 10 पार्षदों का मिला समर्थन, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग पर 7 दिनोंं से अनशन जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 1, 2019 2:08 pm IST

जांजगीर-चाम्पा। नगर पंचायत बलौदा में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बीजेपी की महिला पार्षद अंजू थवाईत, 7 दिनों से भूख हड़ताल कर रही है। बलौदा के वार्ड 14 के तालाब में पचरी का निर्माण, टेंडर प्रक्रिया के पहले ही कर दिया गया है। पचरी की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। वार्ड की पार्षद अंजू थवाईत की आपत्ति के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर पचरी का निर्माण किया गया।

read more: नदी में बहे तीन युवक, बारिश के बीच युवकों को तलाशने में जुटा प्रशासन

आरोप है कि बलौदा नगर पंचायत में गड़बड़ी कहां तक होती होगी, उसे इसी बात से समझी जा सकती है कि पचरी का निर्माण, कार्य आदेश से पहले ही हो गया। मामले की शिकायत अफसरों को करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षद अंजू थवाईत, भूख हड़ताल पर बैठ गई, जो 7 दिनों से जारी है। भूख हड़ताल को 10 पार्षदों ने भी समर्थन दिया है। कल छठवें दिन तहसीलदार चर्चा के लिए पहुंचे और जांच की बात कही, लेकिन अनशनकारियों ने जांच और कार्रवाई के बाद भूख हड़ताल करने की बात कही। सातवें दिन कोई अधिकारी चर्चा के लिए नहीं पहुंचे।

read more: बेडरूम में कांग्रेस MLA की पत्नी ने बनाया वीडियो, कहा- मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते, थाने में करनी पड़ी शिकायत

पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत में आर्थिक गड़बड़ी की गई है। इन मामलों में पीआईसी के बिना भुगतान किया गया है। पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितता की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर, भूख हड़ताल की जा रही है। गंभीर मामले में कार्रवाई नहीं होने से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है।

<iframe width=”949″ height=”534″ src=”https://www.youtube.com/embed/ICbTUg5bn0Q” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com