महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,442 नए मामले, 483 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,442 नए मामले, 483 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,442 नए मामले, 483 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 13, 2021 5:24 pm IST

मुंबई, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 10,442 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गई। वहीं 483 और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 7,504 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,39,271 हो गई। विभाग ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.44 फीसदी और मृत्य दर 1.88 फ़ीसदी है। फ़िलहाल यहां 1,55,588 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

वहीं मुंबई में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,16,579 हो गई। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,183 हो गई।

बीएमसी ने एक बयान में बताया कि यहां अब 15,773 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

नासिक संभाग में 1,336 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 595 मामले अहमदनगर ज़िले और 427 मामले नासिक ज़िले से आए हैं। पुणे संभाग में 2,463 मामले तथा कोल्हापुर संभाग में 3,568 मामले और औरंगाबाद संभाग में 202 मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में